शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम धौलागढ़ में एक शराबी युवक ने पति-पत्नी की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। लल्लू पुत्र दुर्गा प्रसाद जाटव निवासी धौलागढ़ ने पुलिस को शिकायत में बताया कि गुरूवार को शाम के समय गांव का ही रहने वाला महेन्द्र जाटव शराब पीकर उनके घर के आगे खड़ा होकर गाली-गलौंज कर रहा था। जब लल्लू ने उसे गाली देने से मना किया तो वह उसके साथ विवाद करने लगा।
इसी विवाद को रोकने के लिए लल्लू की पत्नी आई तो शराबी युवकों ने दोनों की मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। घटना के बाद पति-पत्नी थाने आए और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।