शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि सिटी कोतवाली क्षेत्र में गुरूद्वारे के पास स्थित एसबीआई बैंक में बैंककर्मी की आज संदिग्ध मौत हो गई। बताया जाता है कि फिल्ड ऑफिस सुबह बैंक खुलने के समय आया और जैसे ही वह कुर्सी पर बैठा उसकी हालत बिगडऩे लगे और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
जानकारी के अनुसार शहर के गुरुद्वारा स्थित एसबीआई बैंक में ऋषीकेश पुत्र डीके बहरहारिया (32) निवासी पंचशील नगर ग्वालियर फील्ड ऑफिस के पद पर पदस्थ हैं। गुरुवार सुबह बैंक खुलने पर जब ऋषि ऑफिस आए और अपनी कुर्सी पर बैठ गए। जहां थोड़ी देर बाद ऋषि को बैचेनी होने लगी और उसकी हालत बिगडऩे लगी।
जिस पर ऋषि की हालत देखकर बैंक में मौजूद कर्मचारी घबरा गए और आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं ऋषि की मौत की खबर सुनकर बैंक के साथी सेंगर की हालत खराब हो गई और वह बेहोश हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
मृतक की मौत की परिस्थती को देखकर जहर सेवन का अनुमान लगाया जा रहा है। मृतक के परिजन घटना की सूचना मिलते ही ग्वालियर से शिवपुरी रवाना हो गए। मौत के कारण अभी स्पष्ट नही हो सके है। मृतक के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण क्लीयर होगें।
मामले को छुपाने की कोशिश
घटना की सूचना मिलते ही मीडियाकर्मी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी के लिए जब बैंक में मौजूद कर्मियों से पूछताछ की तो कर्मचारी मीडिया से अभद्र व्यवहार करने लगे और उन्हें घटना की जानकारी से अवगत नहीं कराया और न ही कवरेज करने दिया। बैंक प्रबंधन मामले को छुपाने की कोशिश कर रहा है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।