टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में पुलिस एकादस ने दर्ज कराई जीत

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। स्व. विवेक पुरोहित गोलू की स्मृति में शहर के प्लेग्राउण्ड में टेनिस बॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन पुलिस एकादस और विवेक पुरोहित मित्र मंडल कमेटी के बीच खेला गया। जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सुनील पाण्डेय द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया और पुलिस अधीक्षक सुनील पाण्डेय ने टॉस किया। जिसमें विवेक पुरोहित मित्र मंडल कमेटी के कप्तान हेमंत ओझा व दूसरी टीम से पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय ने की। जिसको पुलिस एकादस ने जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पुलिस एकादस के कप्तान सुनील पाण्डेय पहले मैच की शुरूआत की। 192 रन बनाकर जीत हांसिल की वहीं विवेक पुरोहित मित्र मंडल कमेटी ने 177 रन बनाने में सफलता हांसिल की।

पुलिस एकादस से रणवीर यादव सूवेदार, को शानदार बल्लेबाजी करने पर और जीत का मैन ऑफ द मैच का खिताब एसडीओपी जीडी शर्मा, आरआई अरविन्द सिंह सिकरवार, सूबेदार गायत्री इटौरिया, हेमंत ओझा,  द्वारा शील्ड प्रदान की गई। 7 जनवरी से प्रारंभ हुए टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 14 जनवरी तक जारी रहेगा।

अंत में विजेता टीम को प्रथम पुरूस्कार 31 हजार रूपए नगद पुरूस्कार प्रदान किया जाएगा वहीं द्वितीय पुरूस्कार 15 हजार रूपए दिए प्रदान किये जायेंगे। टूर्नामेंट को सफल बनाने में सेवानिवृत्त रेंजर ओपी शर्मा, गिरीश मिश्रा मामा, छोटे खां, कमल सिंह शेरा,अनिल ओझा, दुर्गेश गोस्वामी, लालू शर्मा, साहिर खांन, अमन अग्रवाल, योगेश गुप्ता, वासुदेव राठौर, सिद्धार्थ धाकड़, सागर यादव, अरूण रघुवंशी, आदर्श त्रिवेदी, साबिर बाबूजी, दिलीप अग्रवाल छिग्गा आदि शामिल थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!