शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाली मुंगावली रोड पर एक बोलेरो चालक ने युवक में टक्कर मार दी। घटना में युवक चोटिल हो गया और उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की जहां पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मोहनसिंह पुत्र रामसेवक यादव (38) निवासी ग्राम दावरभाट ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 22 दिसंबर को शाम के समय जब वह अपने घर जा रहा था तभी मुंगावली रोड करैरा पर पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह जमीन पर गिर गया और उसके शरीर में कई जगह चोटें आई। घटना के बाद बोलेरो चालक भाग गया।
इसके बाद सूचना पुलिस को दी जहां पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हो इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद वह थाने आया और मामले की शिकायत पुलिस को की। मामले में पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर बोलेरो चालक की तलाश शुरु कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।