शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम भैंसा में एक युवक की गांव के ही युवक ने मारपीट कर दी। मारपीट का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। हरिसिंह पुत्र खेमराज बघेल (55) निवासी ग्राम भैंसा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका गांव के ही रहने वाले रविन्द्र पुत्र रामलाल बघेल से जमीनी विवाद चल रहा है।
इसी विवाद के चलते मंगलवार की रात जब वह खेत में पानी देने के बाद घर जा रहा था तभी हरिसिंह उसे मिल गया और उसका रास्ता रोक लिया। जब हरिसिंह से रास्ते से हटने को कहा तो गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी।
इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। जिसके बाद हरिसिंह अपने घर आया और घटनाक्रम के बारे में परिजनों को अवगत कराया एवं थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।