सीएम के कार्यक्रम से बाइक चोरी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम लुकवासा में एक युवक की बाइक चोरी हो गई। युवक ने बताया कि बीते रोज लुकवासा प्रोग्राम में आए सीएम की सभा में वह गया हुआ था और बाइक को बाहर खड़ा कर दिया लेकिन जब वह लौटकर आया तो उसकी बाइक गायब थी। जिसके बाद वह थाने गया और मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई। अरूण पुत्र जसवंत यादव निवासी मखोना बड़ा इंदार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज लुकवासा में सीएम शिवराजसिंह चौहान की सभा का आयोजन रखा गया था। इस सभा को देखने के लिए वह अपनी बाइक से गया था। 

लुकवासा आने पर उसने अपनी बाइक को बाहर खड़ा कर दिया और सभा सुनने के लिए चला गया। सभा खत्म होने के बाद जब वह बाहर आया और बाइक से घर जाने के लिए उसे उठाने गया तो देखा कि बाइक गायब है 

जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने आया और पुलिस को घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। मामले में पुलिस ने बाइक चोर के खिलाफ केस दर्ज कर बाइक की तलाश शुरु कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!