शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम विजयपुरा में एक युवक ने महिला की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण जो सामने आया उसमें आरोपी द्वारा महिला से पति का पता पूछा जिस पर महिला ने बताने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर युवक ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विरजो बाई लोधी पत्नी प्रेमनारायण लोधी निवासी विजयपुरा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज रात लगभग 9 बजे के करीब वह अपने घर पर थी तभी गांव का रहने वाला युवक देवेंद्र पुत्र प्राणसिंह लोधी आया और महिला उसे उसके पति का पता पूछने लगा।
मामले में जब पति की जानकारी न होने की बात युवक से कहीं तो वह गुस्से में आ गया और महिला के साथ गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी और वहां से भाग गया। महिला का पति जब घर पर आया तो उसने अपने साथ घ्ाटित हुए घ्ाटनाक्रम की जानकारी दी जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करवार्ई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।