शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गुरुद्वारा चौराहा शिवपुरी पर एक टवेरा के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए युवक में टक्कर मार दी जिससे वह चोटिल हो गया। घटना के बाद वाहन चालक भाग गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
लखन पुत्र दोजाराम कुशवाह निवासी शिवपुरी ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार की शाम बाजार आ रहा था तभी गुरुद्वारा चौराहा पर जैसे ही वह सड़क क्रॉस कर रहा यथा तभी एक लाल रंग के टवेरा चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी।
घटना के बाद युवक जमीन पर गिर पड़ा और चोटिल हो गया। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां से उपचार के बाद वह थाने गया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।