शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बंगला में जमीन बटवारे को लेकर पुत्र ने मां के साथ गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी। झगड़े व मारपीट की आवाज सुन दोनों तरफ के लोग आ गए और एक-दूसरे की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।पुलिस ने बताया कि राधेश्याम पुत्र बिन्द्रावन गुर्जर निवासी बंगला अपनी मां रामबेटी पत्नी विन्द्रावन गुर्जर से जमीन में से हिस्सा मांग रहा था
जिस पर मां ने उसे हिस्स देने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर राधेश्याम ने मां के साथ गाली-गलौंज की और मारपीट कर दी। मारपीट की आवाज सुनकर दोनों तरफ के लोग आ गए और एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी।
मामले में पुलिस ने रामबेटी की शिकायत पर राधेश्याम गुर्जर, रामसखी गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं राधेश्याम की शिकायत पर बकीला गुर्जर, रामलखन गुर्जर, रामबेटी गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।