शिवपुरी। शासकीय उमावि क्रमांक 2 एवं क्रमांक 1 की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर भारतीय विद्यालय स्कूल शिवपुरी में चल रहा है। शिविर में बुधवार को तीसरे दिन आनंद उत्सव के तहत राज आनंदम संस्थान की अध्यक्ष जया शर्मा एवं अभय जैन एवं सहयोगी द्वारा शिविरार्थियों को ध्यान एवं योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। इस सत्र में छात्रों को जीवन को सफल बनाने की विधियों से रूबरू कराया गया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय के एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी अमरसिंह अटरिया, क्रमांक 2 एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी वकार अहमद एवं आनंदम के सहयोगी हरिदास कोटिया, प्रदीप रावत, कार्तिक जैन उपस्थित थे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।