शिवपुरी। बामौरकला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कोटी से एक किशोरी घर से बिना बताए कहीं चली गई और फिर लौटकर नहीं आई। किशोरी के घर न आने पर जब परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह कहीं नहीं मिली जिस पर थाने में आकर परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरु कर दी है।
ग्राम कोटी की रहने वाले 15 वर्षीय किशोरी बुधवार देर शाम घर से बिना बताए कहीं चली गई। जब किशोरी अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। जिस पर परिजनों ने उसकी पड़ोस तथा ग्राम में पूछताछ की लेकिन किशोरी का कहीं भी कुछ पता नहीं चल सका।
इसके बाद किशोरी के परिजनों ने रिश्तेदारों में पूछताछ की लेकिन वहां भी कुछ पता नहीं चल सका। बाद में परिजन थाने आए और मामले की शिकायत दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।