पिछोर। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बीजासेन मंदिर के पास एक टवेरा के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए सड़क पर जा रहे युवक में टक्कर मार दी। घटना में युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है।
पंकज पुत्र प्रभूदयाल श्रीवास्तव (40) निवासी बीजासेन पिछोर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि गुरुवार को शाम के समय वह अपने घर जा रहा था तभी बीजासेन मंदिर के पास पीछे से तेज गति से आ रहे एक टवेरा के चालक ने तेजी से चलाते हुए उसमें टक्कर मार दी जिससे वह जमीन पर गिर गया और घायल हो गया।
घटना के बाद वाहन चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। घायल हो इलाज के लिए पुलिस स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई और बयान के आधार पर केस दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।