शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के माधव बिहार कॉलोनी शिवपुरी में रहने वाले पत्रकार अजयराज सक्सेना व उनके परिवार को पूर्व विधायक व उनके पुत्रों द्वारा बीते रोज जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी दिए जाने के बाद पत्रकार व उसके परिजनों को जान का खतरा बना हुआ है। अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर व कार्रवाई किए जाने के लिए आज पत्रकारों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि बीते रोज पत्रकार अजयराज सक्सेना पुत्र आईके सक्सेना को एक वीडियो फुटेज में वीरेंद्र रघुवंशी द्वारा तीन दिन में ठिकाने लगाए जाने की धमकी दी थी। इसके बाद पूर्व विधायक के पुत्र वैभव रघुवंशीएवं अमित रघुवंशी ने पत्रकार अजय के घर पर पहुंचकर उनकी मां को धमकी दी व उनके साथ गाली-गलौंज की थी।
घटना की शिकायत पुलिस को पत्रकार ने मय वीडियो फुटेज के साथ की थी लेकिन आज दिनांक तक उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। कार्रवाई न होने से पत्रकार व उसका परिवार भयभीत बना हुआ है। इसी के चलते शनिवार को पत्रकार संघ के लोगों ने एसपी को ज्ञापन दिया और पत्रकार की सुरक्षा व आरोपी पर कार्रवाई की मांग की गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।