शिवपुरी। जनवादी लेखक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, विख्यात कथाकार, उपन्यासकार, नाटककार, कवि, आलोचक और इलाहाबाद विश्वविद्यालय हिन्दी विभाग के पूर्व अध्यक्ष, भारत भारती सम्मान, भारतेन्दु हरिश्चन्द्र सम्मान, शरद जोशी स्मृति सम्मान और कथा क्रम सम्मान प्राप्त दूधनाथसिंह के निधन पर साहित्यिक संस्था जनवादी लेखक संघ द्वारा डॉ. अजय ढींगरा की दुकान पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी कवि व शायरों द्वारा दूधनाथसिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए और उनके शोक संतप्त परिवार को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई और 2 मिनट का मौन धारण किया गया।
शोक सभा में - डॉ. महेन्द्र अग्रवाल, रफीक इशरत ग्वालियरी, डॉ. अजय ढींगरा, सुकून शिवपुरी, विनय प्रकाश नीरव, मोहम्मद याकूब साबिर, सत्तार शिवपुरी, राम पण्डित, इरशाद जालौनवी, भगवान सिंह यादव, शिखरचन्द विद्रोही, डॉ. यूसुफ अहमद कुर्रेशी, आदि कवि शायर मौजद थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।