युवा मोर्चा ने किया मैराथन दौड़ का आयोजन

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ का प्रारंभ तात्याटोपे समाधि स्थल से किया गया और यह दौड़ कोर्ट रोड, माधवचौक, गुरूद्वारा, राजेश्वरी रोड होते हुए वापस तात्याटोपे समाधि स्थल पहुंची, जहां भारत माता की आरती के साथ मैराथन दौड़ का समापन हुआ। 

इस मैराथन दौड़ में 400 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। रैली में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य धैर्यर्वधन शर्मा, नगरमहामंत्री हरिओम राठौर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष लव अग्रवाल, नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, जिलामंत्री अजय रघुवंशी, प्रतीक शर्मा, नानू बादाम सिंह ओझा, सुरेन्द्र जैन, बंटी सहित नगर मंडल के दीपक राठौर, सागर यादव, सूरज बंसल, राजा यादव ,सक्षम शर्मा, सोनू कुशवाह, हिमांशु अग्रवाल, अनुज शर्मा, आशीष सेन, आशीष बिंदल जी, राहुल खटीक, अंकुर शर्मा, करण भटनागर, भास्कर राठौर, ऋषभ जैन, संतोष राजपूत, शिवम गुप्ता नगर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!