बच्चे को नहलाना मां को पड़ा महंगा: छींटे पडऩे पर चार लोगों ने बरसाए लात-घूसे

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सडख़ड़पुर में एक मां को बच्चे को नहलाना महंगा पड़ गया। जहां महिला हैंडपंप पर जब बच्चे को नहला रही थी उसी समय साबुन के कुछ छीटे पास ही पानी भर रही महिला के ऊपर जा गिरे। इसी के चलते विवाद हो गया और महिला की चार लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

अंजना पत्नी जयेन्द्र यादव (35) निवासी ग्राम सडख़ड़पुर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शुक्रवार को दोपहर के समय स्कूल के पास बने हैंडपंप पर अपने बच्चे को नहला रही थी। उसी समय यहां राजकुमारी यादव पानी भरने के लिए आई और हैंडपंप के पास खड़ी हो गई। महिला ने बताया बच्चे को नहलाते समय साबुन के कुछ छींटे राजकुमारी के ऊपर गिर गए थे जिस पर वह उसके साथ विवाद करने लगी। 

यह विवाद इतना बढ़ा कि महिला के परिजन बेबी यादव, कुसुम यादव, भालू यादव आ गए और गाली-गलौंज करने लगे। जब महिला ने उन्हें गाली देने से मना किया तो सभी ने उसकी जमकर मारपीट कर दी बाद में जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। इसके बाद महिला अपने घर आई और मामले की जानकारी परिजनों को दी व थाने आकर शिकायत दर्ज करवाई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!