शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले खुड़ा पर चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय युवक अपने परिजनों के साथ ससुराल गया हुआ था। जब वह लौटकर आया तो उसने ताले टूटे हुए देखे और अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था जिस पर वह समझ गया कि घर में चोरी हो गई है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है। फरियादी मुकेश सेन ने बताया कि वह दो दिन पहले ही बीबी-बच्चों के साथ ससुराल गया हुआ था।
जब वह लौटकर आया तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। जिसके बाद वह अंदर गया तो सारा सामान बिखरा हुआ था। तलाशी लेने पर पता चला कि चोर उनके घर से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी सहित कुल 40 हजार रुपए के सामान पर हाथ साफ कर गए।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर केस दर्ज कर लिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।