खनियांधाना। जिले के खनियांधाना के तहत आने वाले ग्राम मुहारीकला में एक किसान की करंट लग जाने से मौत हो गई। बताया जाता है कि किसान खेत में पानी दे रहा था उसी दौरान करंट का तार टूट गया और किसान के ऊपर गिर गया जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। परिजन उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
ग्राम मुहारीकला के रहने वाला प्रानसिंह पाल गुरुवार को दोपहर के समय अपने खेत में पानी दे रहा था। इसी बिजली का तार टूट गया जिससे प्रानसिंह को करंट लग गया। करंट लगने से प्रानसिंह बेहोश हो गया। वहीं खेत पर मौजूद यह घटना देखकर दौडक़र आए और करंट के तार को हटाकर प्रानसिंह को इलाज के लिए परिजन स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।