शिवपुरी। तीन महीने पुराना अविवादित नामांतरण अथवा बंटवारा के लंबित प्रकरण की जानकारी देने पर संबंधित व्यक्ति को एक लाख रुपए नगद पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार की राशि दोषी अधिकारी/कर्मचारी से वसूल की जाएगी। कलेक्टर कार्यालय शिवपुरी में यह जानकारी 31 जनवरी तक सबूत के साथ दें जिसकी जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा तीन माह पूर्व 15 अगस्त 2017 को घोषणा की गई थी कि यदि कोई व्यक्ति तीन महीने पुराने अविवादित नामांतरण अथवा बंटवारा के लंबित प्रकरण की जानकारी लेकर आता है, तो उसे एक लाख रुपए नगद पुरस्कार दिया जाएगा और पुरस्कार की राशि दोषी अधिकारी/कर्मचारी से वसूल की जाएगी। 3 माह पुराना अविवादित नामांतरण अथवा बंटवारा लाओ और 1 लाख रूपए पाओ
1/18/2018
0
शिवपुरी। तीन महीने पुराना अविवादित नामांतरण अथवा बंटवारा के लंबित प्रकरण की जानकारी देने पर संबंधित व्यक्ति को एक लाख रुपए नगद पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार की राशि दोषी अधिकारी/कर्मचारी से वसूल की जाएगी। कलेक्टर कार्यालय शिवपुरी में यह जानकारी 31 जनवरी तक सबूत के साथ दें जिसकी जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा तीन माह पूर्व 15 अगस्त 2017 को घोषणा की गई थी कि यदि कोई व्यक्ति तीन महीने पुराने अविवादित नामांतरण अथवा बंटवारा के लंबित प्रकरण की जानकारी लेकर आता है, तो उसे एक लाख रुपए नगद पुरस्कार दिया जाएगा और पुरस्कार की राशि दोषी अधिकारी/कर्मचारी से वसूल की जाएगी।
Tags

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।