पिता के शोक में पुत्र ने लगाई फांसी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पिरौदी मेें एक युवक ने घर के पंखे से लटककर फांसी लगा ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरु कर दी है। पुलिस को मृतक युवक के भाई मुकेश पुत्र रामसिंह कुशवाह ने बताया कि  कुछ समय पहले उनके  पिता की मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद से ही रामवीर मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। 

मंगलवार को जब घर पर कोई नहीं था। जब परिजन घर लौटकर आए तो देखा कि रामवीर सिंह ने घर के अंदर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को पंखे से उतरवार पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!