शिवपुरी। चंदरपुरा बिनेगा में एक हिरण का शिकार करने के बाद उसे मारकर पेड़ पर बाधंकर टांग दिया। लेकिन किसी तरह वन विभाग को हिरण के शिकार की खबर मिल गई। विभाग के अमले ने पहुंचकर मृत हिरण को पेड से उतारा और पंचनामा बनाया। बताया गया है कि हिरण की गोली मारकर हत्या की है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज वन विभाग की टीम ग्राम चंदनपुरा बिनेगा की आदिवासी बस्ती बिनेगा पहुंची,जहां पर एक मृत हिरण बरगद के पेड़ पर बंधा मिला। वन अमले ने पहले हिरण को अपने कब्जे में लिया।
इसके बाद वन विभाग ने कुछ लोगो पर संदेह करते हुए उन्है उठा लिया। बताया जा रहा है कि शिकारियो ने हिरण का शिकार कर किया। लेकिन मृत हिरण को उन्है उसी समय ले जाने में पकडे जाने का खतरा दिखा।मरे हुए हिरण को कोई जानवर खा न ले इस कारण शिकारी उसे बरगद के पेड पर बांध गए इससे आमजन की नजरो से भी यह हिरण छुपा रहे। लेकिन किसी ने वन विभाग इस मरे हुए हिरण की सूचना कर दी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।