भोपाल। कोलारस में भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को उन्हीं की चालों में फंसा दिया है। सिंधिया ने अपने 2 प्रमुख सामंत विजयपुर विधायक रामनिवास रावत के साथ उज्जैन के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को कोलारस विधानसभा का प्रभारी बनाया था परंतु दोनों ही कोलारस में कोई खास काम नहीं कर पाए। 3 दिनी दौरे से लौटे सिंधिया ने नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। उन्होंने पिछोर विधायक केपी सिंह को कोलारस का विधानसभा प्रभारी घोषित कर दिया है। रामनिवास रावत उनके साथ होंगे। इससे एक फायदा तो मिलेगा ही, हारे तो केपी सिंह, जीते तो सिंधिया। बता दें कि केपी सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नजदीकी नेता हैं और सिंधिया विरोधी दबंग विधायक माने जाते हैं। कोलारस: हारे तो केपी सिंह, जीते तो सिंधिया
1/10/2018
0
भोपाल। कोलारस में भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को उन्हीं की चालों में फंसा दिया है। सिंधिया ने अपने 2 प्रमुख सामंत विजयपुर विधायक रामनिवास रावत के साथ उज्जैन के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को कोलारस विधानसभा का प्रभारी बनाया था परंतु दोनों ही कोलारस में कोई खास काम नहीं कर पाए। 3 दिनी दौरे से लौटे सिंधिया ने नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। उन्होंने पिछोर विधायक केपी सिंह को कोलारस का विधानसभा प्रभारी घोषित कर दिया है। रामनिवास रावत उनके साथ होंगे। इससे एक फायदा तो मिलेगा ही, हारे तो केपी सिंह, जीते तो सिंधिया। बता दें कि केपी सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नजदीकी नेता हैं और सिंधिया विरोधी दबंग विधायक माने जाते हैं।
Tags
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।