घसारही तालाब के पास मिली अज्ञात लाश, क्षेत्र में फैली दहशत

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के करैरा क्षेत्र के आमोला थाना क्षेत्र के घसारही तलाब के आउट क्षेत्र में झङियों में एक युवक की लाश शुक्रवार सुबह मिली। लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। सुबह कस्बे लोग शौच के लिए तलाब तरफ गए तो वहा पर गंदी बदबू आई जिस पर लोगों को कुछ संदेह हुआ। देखने पर पता चला कि एक युवक की लाश पड़ी हुई है जिसे कुत्तों व जानवरों ने खा लिया है। 

घटना की सूचना लोगों ने आमोला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां बेशर्म के पेड़ की झाडिय़ों में युवक की पड़ी हुई थी। पुलिस ने बताया कि यह लाश 20 से 25 वर्ष के युवक की है और तकरीबन 10 दिन पुरानी है। लाश के शरीर पर जानवरों के नोंचने के निशान भी है। 

घटना पर फोरेंसिक की टीम भी पहुंच गई थी जिसने घटना स्थल की जांच पड़ताल की। मृतक युवक कौन है इसका पुलिस को अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए करैरा भेजा है।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!