विधायक भारती ने डाबरपुरा में किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। गत दिवस क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती ने पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डाबरपुरा में मां शीतला माता समिति द्वारा आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग लेरही हैं। आयोजन समित के द्वारा मुख्यअतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए विधायक प्रहलाद भारती ने क्रिकेट पिच पर रिबन काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। 

इसके उपरान्त विधायक ने दोनों टीमों के खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। टूर्नामेंट का पहला मैच डाबरपुरा एवं गोबर्धन के बीच खेला गया, जिसमें विधायक भारती ने दोनों टीमों के कप्तानों की उपस्थिति में टॉस करवाकर मैच की शुरूआत कार्रवाई। टूर्नामेंट में विजेता टीम को रू. 21000 का पुरस्कार क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती के द्वारा प्रदाय किया जावेगा।

डाबरपुरा में मां शीतला समिति द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में गोबर्धन, डाबरपुरा, भौराना, गुरीच्छा सहित क्षेत्र की 16 टीमें भाग लेरही हैं। ये टूर्नामेंट एक सप्ताह तक चलेगा। क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ के अवसर पर कृषि उपज मण्डी अध्यक्ष लाखन सिंह बेडिया, बेडिया समाज के जिलाध्यक्ष विजय सिंह बेडिया, मंगल बेडिया, सरपंच नंदकिशोर यादव, पूर्व सरपंच गोपाल यादव, रूपेश बेडिया, गपूआ बेडिया एवं क्रिकेट खिलाडी एवं दर्शकगण मौजूद थे। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!