जमीनी विवाद: एक राय होकर युवक पर हमला

0
बैराड़। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गोबरा में एक युवक की जमीन विवाद को लेकर तीन युवकों ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

पीतम पुत्र छितरू जाटव निवासी ग्राम गोबरा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शनिवार को वह अपने खेत के पास खड़ा हुआ था तभी बाबूसिंह जाटव, छोटू जाटव, सुनील जाटव निवासी ग्राम गोबरा आए और जमीनी विवाद को लेकर उसके साथ विवाद करने लगे। 

यह विवाद इतना बढ़ा कि उक्त लोगों ने उसके साथ गाली-गलौंज करना शुरु कर दी। जब पीतम ने गाली देने से मना किया तो सभी ने मिलकर जमकर मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। जिसके बाद पीतम थाने आया और पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!