घर में अकेली थी महिला और अमर सिंह ने कर गंदी बात

0
शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गणेशखेड़ा में पड़ोस में रहने वाले युवक  ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। महिला के चिल्लाने पर युवक वहां से भाग गया। पुलिस ने मामले में फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

ग्राम गणेशखेड़ा की रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि गुरुवार को उसका पति काम से कही बाहर गया हुआ था और वह घर में अकेली थी तभी रात के लगभग 12 बजे के करीब पड़ोस में ही रहने वाला युवक अमरसिंह पुत्र पर्वत लोधी उसके घर में आ गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। 

महिला ने जब युवक को अपने घर में देखा तो उसने शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले और लोग जाग गए जिसे देखकर युवक वहां से भाग गया। जिसके बाद महिला का पति जब घर आया तो उसने अपने साथ घटित हुए घटनाक्रम के बारे में बताया और पुलिस थाने आकर शिकायत दर्ज करवाई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!