शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाली भितरवार रोड पर दो लोगों ने एक आपे चालक की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण चालक द्वारा वाहन को रोका न जाना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने आपे चालक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
भानसिंह पुत्र देवकी नंदन कुशवाह (40) निवासी खैराघाट शक्कर मील के पास ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 30 दिसंबर को सुबह वह अपने आपे में सवारियों को बैठाकर ले जा रहा था तभी आम रास्ता भितरवार रोड पर उसे सियाशरण गुर्जर व उसके एक साथी ने आपे को रोकने के लिए आवाज दी।
आपे चालक ने बताया कि उसकी टैक्सी में पहले से ही सवारियां थी जिस कारण उसने आवाज देने पर आपे को नहीं रोका। इसके बाद दोनों आरोपियों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया और उसके साथ गाली-गलौंज करते हुए लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।