शिवपुरी। करैरा क्षेत्र में रहने वाले एक पिता ने अपनी पुत्री की शादी ग्वालियर की रहने वाले युवक के साथ की थी। लेकिन पति-पत्नी के बीच विवाद होने के कारण वह करैरा वापस आ गई और अपने पिता के यहां रहने लगी। बीते रोज जब महिला का पति उसे लेने के लिए आया तो उसका ससुर से विवाद हो गया। जिस कारण युवक ने उसकी मारपीट कर दी और वहां से भाग गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
नाथेराम पुत्र स्व. गोपाल कृष्ण तिवारी (57) निवासी करैरा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी ग्वालियर के नीलेश पुत्र राजीव दुबे निवासी सुरेश नगर तिकोनिया पार्क ठाटीपुर के साथ की थी। बीते रोज पत्नी-पत्नी में झगड़ा होने की वजह से वह पिता के घर करैरा आ गई और वहीं रहने लगी।
शनिवार को जब महिला का पति उसे लेने आया और ससुर से बातचीत करने लगा। जब ससुर ने उसे झगड़ा न करने से मना किया तो नीलेश उसके साथ गाली-गलौंज करने लगा जब उसने गाली देने से मना किया तो दामाद ने ससुर की मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। बाद में नाथूराम थाने आया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। जहां मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।