शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत पुराना पावर हाउस के पास एक रिश्तेदारी में आए एक युवक की बाइक को चोर चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।
अशोक पुत्र लालाराम दुबे (55) निवासी ग्राम टीला हाल निवासी कॉलेज रोड करैरा 6 दिसंबर को शाम के समय पुराने पावर हाउस के पास अपने रिश्तेदार के यहां मिलने आया हुआ था। अशोक ने अपनी बाइक को घर के बार खड़ा कर दिया और अंदर चला गया।
जब वह वापस आया तो उसने देखा कि बाइक गायब है। जिस पर उसने आसपास खोजबीन की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद वह थाने आया और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।