शिवपुरी। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत मनियर तिराहा शिवपुरी पर एक ट्रेक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए युवक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विक्रमसिंह पुत्र दयाराम रावत (30) निवासी बीआर भवन सरकुलर रोड शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि शनिवार को शाम के समय जब वह अपने घर जा रहा था तभी पीछे से एक ट्रेक्टर के चालक ने तेजी से वाहन को चलाते हुए उसमें टक्कर मार दी जिससे वह जमीन पर गिया और चोटिल हो गया।
घटना के बाद ट्रेक्टर चालक वहां से भाग गया। घटना में घायल हुए युवक को अस्पताल लाया गया जहां उपचार के बाद वह थाने गया और ट्रेक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।