पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मारोरा अहीद में एक परिवार को नए घर में प्रवेश करना भारी पड़ गया। जहां बताया जाता है कि परिजन पुराने घर को छोड़कर नए घर में प्रवेश पूजन करा रहे थे तभी चोरों ने पुराने घर में घुसकर वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।
मेघसिंह पुत्र सीताराम यादव (25) निवासी ग्राम मारौरा अहीर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उन्होंने नया घर बनवाया था जिसके गृह प्रवेश के लिए वह पूजा करवा रहे थे। इसी बीच दोपहर के समय जब वह पुराने घर पर आए तो उन्होंने वहां का सामान बिखरा हुआ देखा।
जिस पर जब खोजबीन की तो पता चला कि चोर घर में रखे हुए सोने-चांदी के जेवर सहित 20 हजार रुपए की नगदी सहित कुल 55 हजार के सामान पर हाथ साफ कर गए। जिसके बाद मेघसिंह ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी लेकर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।