शिवपुरी। शहर की शगुन वाटिका में पंजाबी परिषद शिवपुरी द्वारा लोहड़ी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवयुगल एवं नवजात शिशुओं को शगुन आशीर्वाद एवं बुजुर्गों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील भुगड़ा पंजाबी परिषद अध्यक्ष, मुख्य अतिथि राजकुमार अरोरा, रामसहाय ट्रांसपोर्ट संरक्षक मिलाप चंद्र विरमानी, हर किशन लाल सेठी, महासचिव हेमंत नागपाल, कोषाध्यक्ष संजय ढींगरा, राकेश विरमानी, कार्यकारी अध्यक्ष सहित मंचासीन अतिथियों ने नवयुगलों एवं नवजात शिशुओं का सम्मान किया।
समाज सेवा के कार्य एवं परिचय सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए समीर गांधी, विजय कटारिया, संजीव सलूजा, अजय सैनी, रोमी माटा माही सेठी, राधिका नरूला, नरेश नरूला, दिलीप सेठी हरीश खत्री, रमेश, टिंकू सहगल, सूरज सिकरवार, गोपाल गौड़ को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समाज के बुजुर्गों का सम्मान शॉल श्रीफल देकर किया गया।
बुजुर्गों का सम्मान समाज के सम्मानीय सदस्य राजकुमार आध्या, तुलसीदास विरमानी, प्रदीप नरूला, आनंद भूगड़ा, दिनेश भुगड़ा, रवि माटा, पंकज उप्पल, इंद्रजीत चावला, प्रवीण सढ़ाना, विजय अरोरा, अजीत बत्रा, सुरेंद्र सिंह माखिजा, एमएस अरोड़ा सहित समाज के बंधूजन मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन स्वीटी माटा एवं माधुरी अरोडा ने लोहडी गीत गाकर किया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।