शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पीपलखेड़ा में रिश्तेदारी में एक पूर्व डीएसपी का मोबाइल चोर चुराकर ले गए। मामले में की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पूर्व डीएसपी नरेन्द्र पुत्र एसके आर्य निवासी बदरवास ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह पिछले दिनों अपनी रिश्तेदारी में ग्राम पीपलखेड़ा गए हुए थे। यहां वह रात को सो गए और उन्होंने अपना मोबाइल तकिए के नीचे रख दिया था।
सुबह जब वह सोकर उठे और फोन लगाने के लिए मोबाइल उठाया तो देखा कि वह गायब है जिस पर उन्होंने मौजूद लोगों से पूछताछ की लेकिन मोबाइल का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद वह थाने गए और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।