शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले छत्रसाल स्टेडियम गए एक युवक की बाइक को चोर चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।
जगदीश लोधी पुत्र सरमन लोधी निवासी ग्राम कमालपुर ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह अपनी बाइक से छत्रसाल स्टेडियम किसी काम से गया हुआ था। उसने अपनी बाइक को स्टेडियम के बाहर खड़ा किया और अंदर चला गया। जब वह वापस लौटकर आया तो देखा कि बाइक गायब है जिस पर उसने आसपास खोजबीन की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नही चल सका। जिसके बाद वह थाने गया और मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।