सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में किया छात्रों का हुआ सम्मान

NEWS ROOM
0
पिछोर। गहोई दिवस के उपलक्ष्य में गहोई महासभा के निर्देशन एवं गहोई भवन ट्रस्ट समिति की सहमति से नवयुवक मंडल द्वारा स्वजातीय छात्र-छात्राओं की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 225 छात्रों ने भाग लिया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम शाम 5 बजे घोषित किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राधेश्याम कुचया पूर्व अध्यक्ष गहोई वैश्य महासभा, अक्ष्यक्षता इंजी. अशोक सेठ अध्यक्ष चौरासी क्षेत्र, विशिष्ट अतिथि के रूप में सतीश सुहाने उपाध्यक्ष गहोई वैश्य महासभा, राधेश्याम सेठ मंत्री गहोई वैश्य महासभा, कार्यक्रम संयोजक अनिल निगोती, स्वागत अध्यक्ष विनोद निगोती बीआरसीसी खनियांधाना उपस्थित हुए तथा मंच पर राजाराम निगोती, संतोष चौधरी अध्यक्ष गहोई वैश्य पंचायत पिछोर, पदमा पंसारी महिला अध्यक्ष पिछोर, अनिल डेंगरे अध्यक्ष गहाई नवयुवक मंडल पिछोर, मनोज चौधरी संपत्ति न्यास निरीक्षक महासभा, कृष्ण कांत छिरौल्या कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय नवयुवक मंडल महासभा, संजीव छिरौल्या प्रभारी नवयुवक मंडल एवं चौरासी क्षेत्र संगठन मंत्री, कैलाश नारायण पहारिया महामंत्री चौरासी क्षेत्र मंचासीन रहे। कार्यक्रम में आए अतिथियों, छात्र-छात्राओं तथा पालकगणों का आभार व्यक्त नवयुवक मंडल अध्यक्ष अनिल डेंगरे ने किया। कार्यक्रम की व्यस्था नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों ने संभाली।  

यह छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत  
सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए जिसमें सीनियर वर्ग में प्रथम शुभ पुत्र सुनील गुप्ता को साईकिल, नरेंद्र कनकने द्वारा द्वितीय संस्कार पुत्र विनोद लहारिया को स्मार्ट फोन विनोद निगोती द्वारा तथा तृतीय पुरस्कार दीपक पुत्र बृजेश बड़ैरिया को क्रिकेट किट, अर्पित निगोती द्वारा तथा सांत्वना पुरस्कार साक्षी गुप्ता एवं कृष्ण कुमार गुप्ता ने प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में प्रथम बंश पुत्र राजेश रोकडिय़ा को साईकिलअनिल निगोती द्वारा, द्वितीय आदर्श पुत्र शैलेन्द्र गुप्ता को स्मार्ट फोन  कृष्णकांत छिरौल्या द्वारा तथा तृतीय स्थान आर्यन पत्रु हरीहर गुप्ता को बेडमिंटन किट बंसत कनकने द्वारा तथा सान्तुना पुरस्कार पलक पुत्री अनिल निगोती ने प्राप्त किया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!