सोशल पर सरकार की योजनाओ को पोस्ट करो:भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा का निर्णय

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी ब्यूरो। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला बैठक जिला प्रभारी राजीव कंसाना के मुख्य आतिथ्य ब भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर राकेश राठौर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जंडेल सिंह गुर्जर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भागीरथ कुशवाहा, जयपाल जाट, मंगल सिंह कुशवाहा, सुखदेव पुरी गोस्वामी के विशिष्ट आतिथ्य, जिलाध्यक्ष धनपाल यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री कंसाना ने कहा कि पिछड़ा वर्ग में संख्या की दृष्टि से सबसे अधिक जाति और वोटरों की संख्या होती है माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ईस को ध्यान में रखते हुए पिछड़ा वर्ग को मोर्चा मोर्चा बनाया केंद्र व राज्य सरकार सहित अनेक पिछडॉ वर्ग के लिए योजनाएं संचालित की है साथ ही रोजगार के लिए भी साधन के साथ साथ सब्सिडी भी प्रदान की जाती है।

आज ऐसा एक भी घर नहीं है जिसमें राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ ना लिया हो हमें  ऐसे ही हितग्राहियों को संपर्क करना है व भाजपा से जोडऩा है संबोधित करते हुए जंडेल सिंह गुर्जर जी ने कहा कि कोलारस विधानसभा के सभी 26 सेक्टरों में एक एक प्रभारी नियुक्त करना है जो शासन की योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएंगे व कोलारस को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे का कार्य करेंगे संबोधित करते हुए डॉक्टर राकेश राठौर ने कहा कि आज सबसे ज्यादा उपयोग युवा पीढ़ी सोशलमीडिया का करती है।

इस कारण हमें सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्रेषित कर पहुंचाना है साथ ही सभी सूचनाएं भी हमारे पास जल्दी पहुंचती है  जिलाध्यक्ष धनपाल यादव ने कहां की मोर्चा ने सभी 15 मंडलों की कार्यकारिणी घोषित की जा चुकी है बस संगठन अपने-अपने मंडलों में कार्य कर रहा है इसके साथ ही भागीरथ कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया इस बैठक में राजेंद्र राठौड़, मथुरा प्रजापति ,नरोत्तम रावत ,राम यादव, मुकेश बाथम ,रामकिशन सेन ,विवेक राठौर ,जयदीप कुशवाह ,आकाश राठौर, शिशुपाल कुशवाह शिखर धाकड़ ,नन्ही सिंह कुशवाह,हरनाम सिंह कुशवाह आदि सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्तिथ हुए।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!