हत्या के मामले में रोष: करैरा थाने का घेराव

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम टोकनपुर (टोरिया) में खेत पर काम कर रहे किसान में बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने गोली मार दी। घटना में किसान बुरी तरह जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए पहले स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल रैफर कर दिया यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रैफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। 

पुलिस ने बताया कि किसान राजकुमार जाटव निवासी ग्राम टोकनपुर (टोरिया) शनिवार की देर शाम अपने खेत पर था तभी तीन बाइक सवार युवक आए और उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे और मामला हाथापाई तक आ गया। इसी बीच बाइक सवार बदमाश से किसी ने बंदूक फायर कर दिया और उसकी गोली सीने में जा लगी। गोली लगने के बाद राजकुमार जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। 

वहीं गोली की आवाज सुनकर आसपास खेत पर मौजूद लोग आए तो उन्होंने देखा कि राजकुमार को गोली लगी है। जिस पर खेत वालों ने युवकों को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन वह बाइक पर सवार होकर भाग गए। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। घायल युवक को पहले इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लेकिन हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया यहां परीक्षण करने के बाद डॉक्टरों ने ग्वालियर रैफर कर दिया।

जहां इलाज के दौरान राजकुमार की मौत हो गई। वहां पर मौजूद राजकुमार की पत्नी और राजकुमार की पिता ने बताया कि आरोपी सोनू 22 वर्ष , अंकित 16 वर्ष,  सोवन्त 12 वर्ष पिता कपतान ठाकुर टोकनपुर (टोरिया ) के नाम पुलिस को बताए और पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ 307 किए का मामला दर्ज कर लिया है आरोपी अभी फरार हैं ।   
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!