शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम दौनी में एक किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ कर दी। बताया जाता है कि किशोरी खेत पर बने कुएं पर पानी भरने गई थी उसी समय गांव का युवक आया और उसका रास्ता रोकर छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
ग्राम दौनी की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज वह खेत पर बने कुएं से पानी भरने के लिए गई हुई थी तभी पास ही के खेत में काम कर रहा धर्मेन्द्र आया और उसका रास्ता रोक लिया एवं किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
जब किशोरी ने उसका रास्ता छोडऩे को कहा तो युवक उसके साथ गाली-गलौंज करने लगा। किशोरी के चिल्लाने पर युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। जिसके बाद किशोरी अपने घर आई घटनाक्रम के बारे में परिजनों को जानकारी दी जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।