शिवपुरी। पुलिस थाना देहात क्षेत्र में एबी रोड स्थित भैया होटल के सामने बीते रोज शाम को ट्रक ने सड़क पर जा रहे राहगीर को टक्कर मार दी। घटना में राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस थाना देहात में फरियादी भरत पुत्र कड़ौरीलाल यादव निवासी सुनाज थाना कोलारस ने बताया कि उसके पिता सुखलाल बीते रोज एबी रोड़ होकर शिवपुरी की ओर जा रहे थे तभी किसी ट्रक के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए पिता सुखलाल में जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल लाया गया लेकिन यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में फरियादी पुत्र भरत यादव की शिकायत पर वाहन चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।