शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बागोदा में गांव के रहने वाले युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। घटना के समय महिला गेंत में गोबर थापने के लिए गई हुई थी उसी समय आरोपी वहां आ गया और महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। वहीं जब महिला ने घटनाक्रम के बारे में परिजनों को बताया तो परिजनों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। ग्राम बागोदा की रहने वाली 32 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह अपनी गेंत में गोबर थाप रही थी तभी गांव का रहने वाला सीताराम पुत्र चरनदास जाटव (40) आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।
जब महिला ने विरोध किया तो उसकी मारपीट कर वहां से भाग गया। इसके बाद महिला ने जब परिजनों को घटनाक्रम के बारे में बताया तो परिजनों ने सीताराम की जमकर मारपीट कर दी।
मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पर छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं सीताराम की शिकायत पर महिला के परिजनों पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।