सराफा एसोसिएशन के चुनाव में मनीष गर्ग बने पुन: अध्यक्ष, आदित्य गर्ग सचिव

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। सराफा एसोसिएशन के चुनाव सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न् हुए। चुनाव में सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध रूप से किया गया। अध्यक्ष पद पर मनीष काका का पुन: मनोनयन हुआ है जबकि महत्वपूर्ण सचिव पद का दायित्व युवा आदित्य गर्ग को सौंपा गया है। सराफा एसोसिएशन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उपाध्यक्ष के दो पदों पर दिनेश गर्ग गुड्डे और सुभाष खण्डेलवाल, कोषाध्यक्ष नारायण सोनी और सहसचिव राम खण्डेलवाल को बनाया गया है। 

संरक्षक पद का दायित्व तेजमल सांखला, घनश्याम गर्ग, लक्ष्मीनारायण सोनी, बलदाऊ अग्रवाल और रमेश धाकड़ को दिया गया है। चुनाव संपन्न् होने के बाद नियुक्त पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लाद दिया गया और मिष्ठान वितरण किया गया है। 

मनोनीत पदाधिकारियों को सराफा व्यवसायी हर्षवर्धन कोचेटा, राजकुमार कोचेटा, जीतमल सांखला, मुकेश सोनी, पिंकू अग्रवाल, मुन्ना सोनी, गोपाल सोनी, विनोद सोनी, प्रदीप काष्टया, त्रिलोक काष्टया, शीतल जैन आदि सराफा व्यवसायियों ने हार्दिक बधाईयां दी हैं तथा आशा व्यक्त की है कि नियुक्त पदाधिकारियों के नेतृत्व में सर्राफा व्यवसायियों का हित संरक्षण किया जाएगा।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!