मुख्यमंत्री से की गौ-सेवकों ने वेतन दिए जाने की मांग: गौसेवक संघ का धरना समाप्त

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। मध्यप्रदेश गौसेवक संघ जिला शिवपुरी द्वारा विगत 8 जनवरी से जिला मुख्यालय पर सम्मानजनक मानदेय दिए जाने के लिए धरना दिया जा रहा था। शनिवार को गौसेवकों द्वारा धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। गौसेवकों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि शीघ्र ही उनकी मांगें की ओर ध्यान दिया जाए। मप्र गौसेवकों द्वारा प्रदेश स्तर पर धरने पर बैठे हुए थे इसी क्रम में शिवपुरी जिला मुख्यालय पर क्रियाशील गौसेवक अपना टेंट लगाकर धरने पर बैठे हुए थे। 

गौसेवकों ने बताया कि वह 15 साल से निरंतर पशुसेवा का नि:शुल्क पुनीत कार्य कर उनके द्वारा किया जा रहा है। अनेक दुर्गम एवं कठिनाई भरे क्षेत्रों में जाकर वह पशुओं का उपचार करते आ रहे हैं, लेकिन शासन द्वारा उन्हें कोई मानदेय नहीं दिया जाता है। गौसेवकों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उनका सम्मानजनक मानेदय निर्धारित किया जाए, शासकीय सेवक के रूप में पंचायत स्तर पर नियुक्त किया जाए, साथ ही उन्हें पशु किट प्रदान की जाए। 

गौसेवकों ने बताया कि उनके द्वारा 15 वर्षों से अपने निजी खर्चे पर पशुओं का टीकाकरण, बधिकारण, बांझपन, कृत्रिम गर्भाधान, घर जाकर प्राथमिक उपचार किया जाता है। जिलाध्यक्ष बलवीर यादव ने बताया कि उनके द्वारा पूर्व में कई बार अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाया है, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!