शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले लुधावली क्षेत्र से एक युवती घर से खुले में शौच करने की कहकर निकली, लेकिन वह वापस घर नहीं आई। परिजन थाने गए और मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई। लुधावली क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय युवती शनिवार की शाम घर से शौच की कहकर निकली थी लेकिन बहुत देर तक जब वह घर वापस नहीं आई तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। जिस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की तथा पड़ोसियों से भी पूछताछ की लेकिन किशोरी का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजन थाने आए और घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। जहां पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरु कर दी है। खुले में शौच करने गई युवती लापता
1/14/2018
0
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले लुधावली क्षेत्र से एक युवती घर से खुले में शौच करने की कहकर निकली, लेकिन वह वापस घर नहीं आई। परिजन थाने गए और मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई। लुधावली क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय युवती शनिवार की शाम घर से शौच की कहकर निकली थी लेकिन बहुत देर तक जब वह घर वापस नहीं आई तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। जिस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की तथा पड़ोसियों से भी पूछताछ की लेकिन किशोरी का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजन थाने आए और घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। जहां पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरु कर दी है।
Tags

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।