शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत स्थित एक तीन मंजिला दुकान में बुधवार-गुरुवार की रात आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि बुझाने में दमकलकर्मियों को लगभग 6 घंटे लग गए। इस आगजनी में दुकान मालिक को करीब 20 लाख रुपए से ऊपर का नुकसान होना बताया जा रहा है।
गहोई समाज के सक्रिय समाज सेवी विनोद सेठ भौंती की नई किराना दुकान गहोई ड्रेडर्स भौति में बुधवार-गुरुवार की रात आग लग गई। आग किन कारणों से लगी इसका अभी पता नहीं चल सका है। आग लगने से तीन मंजिल बनी दुकान का पूरा समान जलकर राख हो गया। आगजनी में करीब 20 लाख से ऊपर का नुकसान बताया जा रहा है। आगजनी की खबर अल सुबह करीब 3 बजे लगी तब कही जाकर पुलिस ने फायर बिग्रेड को फान किया और आग को बुझाया। वहीं इस आगजनी में पड़ोस में रहने वाले मख्खन अग्रवाल के मकान में दरारें आ गई।
सुबह 8 बजे तक पाया आग पर काबू
दुकान में लगी आग इतनी भीषण थी कि वह बुझने का नाम नहीं ले रही थी। पानी बुझाने के लिए फायर बिग्रेड सहित अन्य साधनों का भी उपयोग किया गया। लेकिन 6 घंटे बाद जाकर आग पर काबू पाया जा सका। तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।