शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पुनावली में विवाद के चलते तीन युवकों ने महिला की रास्ता रोककर मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले में महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। सीमा पत्नी पवन वंशकार 30 वर्ष निवासी ग्राम पुनावली ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मंगलवार की रात करीब 9 बजे वह अपने घर पुनावली जा रही थी
तभी रास्ते में शिवचरण परिहार, मोहरसिंह परिहार निवासी पुनावली व वासुदेव शर्मा निवासी भूवरा ने उसका रास्ता रोक लिया। जब महिला ने रास्ता रोके जाने का कारण पूछा तो युवक उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे ओर उसकी मारपीट कर दी। जाते-जाते युवक महिला को जान से मारने की धमकी दे गए।
महिला ने घर आकर सारे घटनाक्रम के बारे में परिजनों को बताया जिसके बाद महिला थाने आई और पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।