शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पिपरई में रंजिश के चलते एक युवक की 6 लोगों ने मिलकर जमकर मारपीट कर दी। घटना में युवक को चोटें आई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों के तलाश शुरु कर दी है। शीलकुमार यादव पुत्र लाखनसिंह यादव 20 वर्ष निवासी पिपरई ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह 5 दिसंबर को अपने खेत पर काम कर घर जा रहा था
उसी दौरान गांव के ही रहने वाले कृष्णपाल, हरपाल, वीरभान, तेजपाल, यशपाल, श्रीपत यादव आ गए और उन्होंने रास्ता रोक लिया। चूंकि इन सभी लोगों की युवक के साथ रंजिश चली आ रही है जिस पर उक्त युवकों ने शीलकुमार के साथ गाली-गलौंज करना शुरु कर दी।
जिस पर शीलकुमार ने उन्हें गाली देने से मना किया तो उसकी सभी ने मिलकर मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। घायल हो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया एवं पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।