दोस्त को फोन पर बुलाया और बोल दिया चाकू से हमला

Updesh Awasthee
0
पोहरी जिले के पोहरी थाना अंतर्गत आज पैसो के लेनदेन को लेकर दोस्त ही दोस्त की जान का दुश्मन बन गया। आरोपी युवक को पहले तो फोन लगाकर अपने पास बुलाया उसके बाद अकेले में ले जाकर उसपर चाकू से हमला बोल दिया। इस घटना में युवक की गर्दन में चाकू लगे है। इस युवक की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सायल रैफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार बीते रोज जसवंत उर्फ जामबंत धाकड़ पुत्र रामसिंह धाकड़ उम्र 33 बर्ष निवाशी बेहटा  को अपने ही एक दोस्त ने फ़ोन कर पावर हाउस के निकट केदारश्वर स्थल पर बुलाया और आपसी नोकझोक में चाकुओं से हमला कर डाला। चाकुओं से इतनी बेरहमी से गोदा गया कि युवक पूरी तरह खून से लथपथ हो गया युवक की हालत बिगड़ते देख हमालबर पप्पन निवाशी बछोरा, मनोज निवाशी रामपुरा मौके से फरार हो गये। युवक द्वारा परिजन को फ़ोन पर सूचना दी जिससे आनन-फानन में पोहरी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पुलिस भी मौके पर पहुच कर युवक के बयान दर्ज किए ओर डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!