शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की ससुरालीजनों ने दहेज के लिए मारपीट कर दी। मारपीट के बाद महिला अपने पिता के यहां रह रही थी और ससुरालियों पर दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज करवाया था। पिता के यहां रहने वाली महिला अक्सर बीमार रहने लगी जिस कारण से वह कोमा में चली गई। दो साल तक कोमा में रहने के बाद महिला की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि फौजिया पत्नी मुजीव खां 30 वर्ष निवासी करैरा की शिवपुरी में रहने वाले मुजीव खा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही महिला का पति व ससुराली जन उसे दहेज के लिए प्रताडि़त किया करते थे और कई बार उसे घर से बाहर भी भगा लिया। लेकिन महिला के पिता द्वारा ससुरालीजनों को समझाईश देने के बाद वापस अपनी पुत्री को भेज दिया।
इसके बाद भी परिजनों का कहर कम नहीं हुआ और थोड़े दिनों बाद ही फिर महिला के साथ दहेज को मारपीट कर दी और घर से भगा दिया। घर से बाहर निकलने के बाद महिला अपने पिता के पास पहुंची और सारे घटनाक्रम के बारे में बताया। मामले में पुलिस ने दहेज एक्ट की कायमी की। मारपीट के बाद महिला अपने पिता के यहां करैरा रहने लगी। महिला के पिता सब्बीर खा ने बताया कि मारपीट के बाद उसकी पुत्री बीमार रहने लगी जिस कारण वह कोमा में चली गई। यहां उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया और दो साल तक कोमा में रहने के बाद उसकी मृत्यु हो गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।