शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत पाटई होटल के पास रोड पर एक बस चालक ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले में पुलिस ने बस को जब्त कर ड्रायवर को गिरफ्तार कर लिया है। फतेहपुर क्षेत्र के रहने वाले लाला खटीक और सुल्तान खटीक पोहरी से मनिहारी का सामान बेचकर बाइक से शिवपुरी आ रहे थे।
तभी पाटई होटल के पास उन्होंने शौच करने के लिए बाइक की स्पीड को कम किया तो वहीं पीछे से आ रही बस के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। घटना में दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें पुलिस अस्पताल लेकर आई जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।