शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम छोटा बगवासा में दो युवकों ने एक महिला की रास्ता रोककर मारपीट कर दी। मारपीट का कारण बीते रोज आरोपियों की फसल को महिला व उसके परिजनों द्वारा काटा जाना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर दो लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस ने बताया कि बीते रोज प्रीतम धाकड़ के खेत में लगभग पांच लोगों ने उसके खेत में खड़ी आजवायन की फसल को जबरदस्ती काट लिया था जिसमें शिमला बाई पत्नी हरज्ञान धाकड़ भी शामिल थी, जिसकी शिकायत उसने पुलिस में दर्ज करवाई थी।
वहीं रविवार को शाम के समय जब शिमलाबाई खेत पर गई तो प्रीतम धाकड़ व भौरोलाल धाकड़ ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौंच करने लगे। जब महिला ने उन्हें गाली देने से मना किया तो दोनों युवकों ने उसकी डंडों से मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी दी। महिला किसी तरह बचकर अपने घर पहुंची और सारे घटनाक्रम के बारे में परिजनों को बताया। जिसके बाद महिला परिजनों के साथ थाने आई और दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।